Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का हिम पर्यटन: शीतकालीन अर्थव्यवस्था के लिए एक नया इंजन

December 7, 2024

चीन का हिम पर्यटन: शीतकालीन अर्थव्यवस्था के लिए एक नया इंजन

China Snow Tourism : 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की सफल मेज़बानी के बाद, चीन ने शीतकालीन अर्थव्यवस्था में नई जीवन शक्ति लाने के लिए बर्फ पर्यटन को आगे बढ़ावा दिया है। बर्फ और हिम पर्यटन न केवल लोगों के शीतकालीन अवकाश विकल्पों को समृद्ध करता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में नए विकास के मौके भी लाता है।

सबसे पहले, बर्फ और हिम पर्यटन के बढ़ने से बुनियादी ढांचे का निर्माण में और सुधार हुआ है। स्की रिसॉर्ट के विस्तार से लेकर परिवहन नेटवर्क के अनुकूलन तक, होटल आवास से लेकर खानपान सेवाओं तक, बर्फ पर्यटन के विकास ने सम्बंधित औद्योगिक श्रृंखलाओं के उन्नयन और सुधार को बढ़ावा दिया है। इससे न केवल पर्यटन अनुभव बेहतर होता है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अधिक अवसर भी पैदा होते हैं।

दूसरा, बर्फ और हिम पर्यटन को बढ़ावा देने से शीतकालीन खेलों की लोकप्रियता को बढ़ावा मिला है। अधिक से अधिक लोग स्कीइंग और स्केटिंग जैसे शीतकालीन खेलों में भाग ले रहे हैं, जिससे न केवल लोगों की शारीरिक फिटनेस में सुधार होता है, बल्कि बर्फ के खेल के प्रति उत्साह को भी बढ़ावा मिलता हैं। बर्फ के खेलों की लोकप्रियता ने सम्बंधित उपकरण निर्माण उद्योगों के लिए विकास के अवसर भी लाए हैं।

तीसरा, बर्फ और हिम पर्यटन का विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक नया आकर्षण बन गया है। उत्तरी चीन में, कई शहर और क्षेत्र अद्वितीय बर्फ पर्यटन ब्रांड बनाने के लिए समृद्ध बर्फ संसाधनों पर निर्भर हैं। इन क्षेत्रों ने बर्फ उत्सवों, बर्फ से सम्बंधित अन्य गतिविधियों का आयोजन करके बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया है, जिससे स्थानीय पर्यटन राजस्व में भी वृद्धि हुई है।

अंत में, बर्फ और हिम पर्यटन को बढ़ावा देने से चीन को अपने सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। हरित पर्यटन और पर्यावरण-पर्यटन का विकास करके, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ, चीन पर्यावरण संरक्षण और संसाधन संरक्षण पर भी ध्यान देता है, जिससे आर्थिक विकास और पारिस्थितिक संरक्षण के बीच उभय जीत की स्थिति प्राप्त होती है।

संक्षेप में, चीन द्वारा बर्फ और हिम पर्यटन को जोरदार बढ़ावा देने से न केवल लोगों का शीतकालीन जीवन समृद्ध होता है, बल्कि शीतकालीन अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई प्रेरणा भी मिलती है। जैसे-जैसे बर्फ पर्यटन गहराई से विकसित हो रहा है, यह चीन की शीतकालीन अर्थव्यवस्था के लिए एक नया इंजन बन जाएगा और देश की समृद्धि और विकास में और अधिक योगदान देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें