Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का अंतरिक्ष दिवस:चीन के एयरोस्पेस उद्योग के नायकों को करें नमन

April 22, 2024

चीन का अंतरिक्ष दिवस:चीन के एयरोस्पेस उद्योग के नायकों को करें नमन

हर साल 24 अप्रैल को “चीन का अंतरिक्ष दिवस” ​​मनाया जाता है। चीनी राज्य परिषद ने 8 मार्च 2016 को इस दिवस को स्थापित किया था। यह चीन के एयरोस्पेस कार्यों में प्राप्त उपलब्धियों का स्मरण करने और चीन की एयरोस्पेस भावना को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया एक दिवस है। 24 अप्रैल, साल 2024 को नौवां “चीन का अंतरिक्ष दिवस” मनाया जाएगा।

बता दें कि चीन का एयरोस्पेस कार्य सन् 1956 में शुरू हुआ। 24 अप्रैल 1970 को, “लॉन्ग मार्च-1” वाहक रॉकेट ने पहली बार चीन के पहले कृत्रिम पृथ्वी उपग्रह “तोंगफ़ांगहोंग-1” को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। तब से, चीन दुनिया का पांचवां देश बन गया है जो सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और जापान के बाद स्वतंत्र रूप से कृत्रिम उपग्रह लॉन्च कर सकता है।

24 अप्रैल अप्रैल सन् 1970 से 21 अप्रैल साल 2024 तक, “लॉन्च मार्च” श्रृंखलाबद्ध वाहक रॉकेटों ने कुल 517 उड़ानें भरीं, जिन्होंने विभिन्न प्रकार के उपग्रहों और अंतरिक्ष यानों का सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपण किया। 15 अक्तूबर 2003 को, चीनी अंतरिक्ष यात्री यांग लीवेइ ने “शनचो-5” मानवयुक्त अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष उड़ान भरी, जिससे अंतरिक्ष में उड़ने की चीनी राष्ट्र की हजार साल पुरानी इच्छा पूरी हो गई, और चीन दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है जो स्वतंत्र रूप से मानवयुक्त अंतरिक्ष गतिविधियों को अंजाम दे सकता है।

वर्तमान में, “शनचो-17” मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के तीनों अंतरिक्ष यात्री थांग होंगपो, थांग शंगच्ये और च्यांग शिनलिन चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर मिशन कर रहे हैं। अब तक, कुल 20 चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने मानव मिशन को अंजाम दिया है या वर्तमान में चला रहे हैं।

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यालय के अनुसार, साल 2024 में, चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान चार मिशनों को अंजाम देगी, इसी साल में थ्येनचो-7 कार्गो अंतरिक्ष यान, शनचो-18 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान,थ्येनचो-8 कार्गो अंतरिक्ष यान, और शनचो-19 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को क्रमशः लॉन्च किया जाएगा।

बताया गया है कि शनचो-18 और शनचो-19 प्रत्येक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में 3 अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। इस तरह, साल 2024 में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में दो बार “शिफ्ट परिवर्तन” होंगे, और 6 अंतरिक्ष यात्री क्रमशः “स्पेस होम” में तैनात रहेंगे।

“पेइतोउ” नेविगेशन उपग्रह रास्ता दिखाता है, “शनचो” मानवयुक्त अंतरिक्ष यान आकाश में उड़ता है, “छांग-अ” डिटेक्टर चंद्रमा की ओर उड़ता है, “शी-ह” डिटेक्टर सूर्य का पीछा करता है, “चूरोंग” डिटेक्टर मंगल ग्रह का पता लगाता है, और “थ्येनकोंग” अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष की यात्रा करता है।

रॉकेट और उपग्रहों के निर्माताओं से लेकर शनचो अंतरिक्ष यानों के अंतरिक्ष यात्रियों तक, चीन के एयरोस्पेस कार्यों का विकास पीढ़ी-दर-पीढ़ी वाले एयरोस्पेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष और प्रयासों से अलग नहीं किया जा सकता।

प्रत्येक रॉकेट प्रक्षेपण चीनी लोगों के “अंतरिक्ष में उड़ान” के सपने को पूरा करता है और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण की ओर बढ़ता है। “चीन के अंतरिक्ष दिवस” ​​पर, हम चीन के एयरोस्पेस कार्यों के प्रशंसक हैं और एयरोस्पेस कार्यों के हर प्रसिद्ध और अज्ञात नायक को नमन करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें