Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका से जुड़े मामलों पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला गया

September 12, 2023

मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका से जुड़े मामलों पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला गया

 

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में स्थित चीन के स्थायी प्रतिनिधि छन शू ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र में श्रीलंका में मानवाधिकार की स्थिति पर मानवाधिकार उच्चायुक्त की रिपोर्ट पर बात की। उन्होंने श्रीलंका द्वारा मानवाधिकार को मजबूत करने और रक्षा करने में की गयी कोशिशों की प्रशंसा की, और मानवाधिकार परिषद से रचनात्मक वार्ता और सहयोग को मजबूत करने के लिये अपनी भूमिका अदा करने की अपील भी की।

छन शू ने कहा कि चीन मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने में श्रीलंका के प्रयासों की सराहना करता है, जिसमें सुलह और पुनर्निर्माण को बढ़ावा देना, आतंकवाद का मुकाबला करना, कमजोर समूहों के अधिकारों की रक्षा करना, आर्थिक पुनरुत्थान को बढ़ावा देना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना शामिल हैं। चीन राष्ट्रीय संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करने, सामाजिक स्थिरता बनाए रखने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में श्रीलंका का दृढ़ता से समर्थन करता है।

छन शू ने यह भी कहा है कि चीन का मानना ​​है कि मानवाधिकार परिषद को विभिन्न देशों की संप्रभुता और राजनीतिक स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए विभिन्न देशों के प्रयासों का सम्मान करना चाहिए और रचनात्मक बातचीत और सहयोग में अपनी उचित भूमिका निभानी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें