Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने के बारे में चीन का रुख

June 22, 2025

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने के बारे में चीन का रुख

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 22 जून को अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु संस्थापनों पर हमला किए जाने के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया। संवाददाता ने पूछा कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका ने ईरान के फ़ोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान स्थित तीन नाभिकीय संस्थापनों के खिलाफ हमले किए। इसपर चीन की क्या टिप्पणी है?

इसके जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि चीन इसका कड़ी निंदा करता है। अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी परमाणु संस्थापनों पर हमला किया। यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लक्ष्य व सिद्धांत और अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। इससे मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव बढ़ा। चीन मुठभेड़ के संबंधित पक्षों, विशेषकर इजराइल से शीघ्र ही युद्धविराम करने की अपील करता है, ताकि आम लोगों की सुरक्षा की जा सके और वार्ता शुरू हो सके।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ एकजुट होकर न्याय की रक्षा करेगा और मध्य-पूर्व क्षेत्र में शांति व स्थिरता बहाल करने में प्रयास करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें