Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का अनवरत विकास सूचकांक लगातार 9 वर्षों से दर्ज कर रहा है स्थिर वृद्धि

December 18, 2025

चीन का अनवरत विकास सूचकांक लगातार 9 वर्षों से दर्ज कर रहा है स्थिर वृद्धि

इंटरनेशनल डेस्क: 17 दिसंबर को चीन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक आदान-प्रदान केंद्र में “चीन अनवरत विकास संगोष्ठी” तथा नई पुस्तक “चीन अनवरत विकास रिपोर्ट (2025)” का विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, व्यापक सूचकांक के परिप्रेक्ष्य में चीन का अनवरत विकास सूचकांक वर्ष 2016 में 56.2 से बढ़कर 2025 में 83.0 तक पहुँच गया है, जो कुल मिलाकर 47.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि लगातार नौ वर्षों से स्थिर रूप से दर्ज की जा रही है।

रिपोर्ट के मुख्य संपादक तथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक आदान-प्रदान केंद्र के अनुसंधान एवं सूचना विभाग के उपनिदेशक एवं शोधकर्ता लियू शियांगडोंग ने बताया कि दीर्घकालिक आँकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि यह एक व्यापक सूचकांक है, जिसकी संचयी वृद्धि दर अत्यंत उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि लगातार नौ वर्षों की स्थिर प्रगति दर्शाती है कि चीन का सतत विकास मार्ग न केवल दृढ़ है, बल्कि कुछ वर्षों में तो सूचकांक की वार्षिक वृद्धि पाँच प्रतिशत से भी अधिक रही है।

इस वर्ष की रिपोर्ट में मौजूदा अनवरत विकास मूल्यांकन ढाँचे (CSDIS) को और सुदृढ़ बनाया गया है। इसमें अब चार प्रमुख आयामों- आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, पारिस्थितिक पर्यावरण, तथा शासन एवं संरक्षण को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, व्यापक सूचकांक की संरचना के अंतर्गत इन सभी चारों आयामों में सकारात्मक और निरंतर ऊपर की ओर रुझान देखा गया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें