
आंकड़ों के अनुसार हाल के वर्षों में सिंथेटिक हीरे का खुदरा मूल्य अपने पीक से 50 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गया है। उदाहरण के लिए 1 कैरेट के उच्च गुणवत्ता वाले सिंथेटिक हीरे की कीमत वर्ष 2020 में करीब 8,000 युआन थी, अब सिर्फ 3,500 युआन है। जबकि समान गुणवत्ता वाले प्राकृतिक हीरे की कीमत 40 हजार युआन से अधिक है।
इसके साथ वर्ष 2025 में वैश्विक हीरा आभूषण बाजार में सिंथेटिक हीरे की बिक्री का अनुपात 40 फीसदी से ज्यादा है, जो वर्ष 2019 का 8 गुना है। बाजार के विस्तार के चलते चीन में सिंथेटिक हीरे की पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला स्थापित हो चुकी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...