Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

China का सबसे ऊंचा पवन फार्म बिजली पैदा करने के लिए पूरी क्षमता पर ग्रिड से जुड़ा  

October 5, 2023

China का सबसे ऊंचा पवन फार्म बिजली पैदा करने के लिए पूरी क्षमता पर ग्रिड से जुड़ा  

चाइना थ्री गोरजेस कॉरपोरेशन ने 4 अक्तूबर को घोषणा की कि तिब्बत में त्सोमीज़गू पवन फार्म की 25 पवन टरबाइन, जो चीन की सबसे ऊंची पवन ऊर्जा परियोजना है, बिजली पैदा करने के लिए पूरी क्षमता पर ग्रिड से जुड़ गयी है।

त्सोमीज़गू पवन फार्म तिब्बत के शैनान शहर की त्सोमीज़गू टाउन में स्थित है। पवन टर्बाइन समुद्र तल से 5000 और 5200 मीटर के बीच स्थित है। कुल स्थापित क्षमता 72.6 मेगावाट है और कुल 25 पवन टर्बाइन है। उनमें से, अधिकतम एकल इकाई क्षमता 3.6 मेगावाट है। यह चीन में अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सबसे बड़ी एकल इकाई क्षमता वाली पवन टर्बाइन इकाई है जिसे स्थापित किया गया है, जो स्थानीय पवन संसाधन उपयोग की दक्षता में प्रभावी ढंग से सुधार कर सकता है।

बताया जाता है कि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की वर्तमान ऊर्जा संरचना में जलविद्युत और फोटोवोल्टिक बिजली उत्पादन का प्रभुत्व है, जिसमें “ग्रीष्मकालीन समय में अधिशेष और सर्दियों में कमी, दिन के समय में अधिशेष और रात में कमी” की विशेषताएं हैं।

जब सर्दियों में शुष्क मौसम के दौरान जलविद्युत की आपूर्ति कम होती है, तो त्सोमीज़गू पवन फार्म कुछ हद तक जलविद्युत की पूर्ति कर सकता है। पवन फार्म के पूरी तरह से परिचालन में आने के बाद, वार्षिक बिजली उत्पादन 20 करोड़ किलोवाट घंटे से अधिक हो जाएगा, जो आसपास के लगभग 1 लाख चालीस हज़ार घरों की वार्षिक बिजली खपत को पूरा कर सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें