Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की तीन प्रमुख मानवयुक्त पनडुब्बियों ने 2025 में प्रभावशाली परिणाम हासिल किए

December 25, 2025

चीन की तीन प्रमुख मानवयुक्त पनडुब्बियों ने 2025 में प्रभावशाली परिणाम हासिल किए

24 दिसंबर को, चीनी विज्ञान अकादमी के प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी अवसंरचना “मानवयुक्त पनडुब्बी और अपतटीय संचालन मदर शिप” की उपयोगकर्ता समिति ने दक्षिणी चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर में वर्ष 2025 में चीन की तीन प्रमुख मानवयुक्त पनडुब्बियों की वार्षिक अनुप्रयोग स्थिति और वर्ष 2026 के लिए प्रारंभिक योजना जारी की।

आंकड़ों के अनुसार, “च्याओलोंग” (ड्रैगन) मानवयुक्त पनडुब्बी से साल 2025 में 93 गोते पूरे करने की उम्मीद है। इस वर्ष 20 दिसंबर तक, “शनहाई योंगशी” (गहरे समुद्र का योद्धा) ने 106 गोते पूरे कर लिए हैं, और “फेंतोउचे” (प्रयासकर्ता) ने 115 गोते पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2025 तक, तीनों मानवयुक्त पनडुब्बियों को मिलाकर, चीन द्वारा 314 मानवयुक्त गहरे समुद्र में गोते पूरे करने की उम्मीद है, जो देश की मानवयुक्त पनडुब्बियों के अनुप्रयोग स्तर में निरंतर सुधार को दर्शाता है।

वर्तमान तक, चीन की तीन गहरे समुद्र में चलने वाली मानवयुक्त पनडुब्बियों ने कुल 1,746 गोते पूरे कर लिए हैं, और यह संख्या 2026 तक 2,000 से अधिक होने की उम्मीद है। बताया गया है कि “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) अवधि के दौरान, चीन से यह उम्मीद की जाती है कि वह अपने मानवयुक्त और मानवरहित गहरे समुद्र में चलने वाले पनडुब्बी उपकरणों का लाभ उठा कर अधिक संयुक्त घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियानों का आयोजन करेगा, अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को और बढ़ावा देगा, और देश के गहरे समुद्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और उपकरण अनुप्रयोग को आगे बढ़ाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें