Site icon Dainik Savera Times

चीन के थ्येनवन-2 ग्रह डिटेक्टर का सफल प्रक्षेपण

चीन ने 29 मई को तड़के 1 बजकर 31 मिनट पर शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में छांगचंग नंबर तीन श्रंखला के नंबर दो Y110 राकेट से थ्येनवन-2 ग्रह डिटेक्टर का सफल प्रक्षेपण किया। उड़ान के करीब 18 मिनट बाद रॉकेट ने डिटेक्टर को पृथ्वी से क्षुद्रग्रह 2016 HO3 की स्थानांतरण कक्षा में पहुंचाया। उसके बाद डिटेक्टर के सौर पैनल सामान्य रूप से खुले। प्रक्षेपण का मिशन सफल रहा।

बताया जाता है कि थ्येनवन-2 डिटेक्टर का मुख्य कार्य क्षुद्रग्रह 2016 HO3 का अन्वेषण, नमूने और पृथ्वी पर वापस करना है। इसके बाद मुख्य बेल्ट धूमकेतु 311P का वैज्ञानिक अन्वेषण किया जाएगा। क्षुद्रग्रह 2016 HO3 अब तक खोजे गए पृथ्वी के अर्ध-उपग्रहों में से एक है।

गौरतलब है कि थ्येनवन-2 डिटेक्टर 11 वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित है। ये उन्नत उपकरण क्षुद्रग्रह व मुख्य बेल्ट धूमकेतु का पता लगाने और वैज्ञानिक डेटा प्राप्त करने में मदद देंगे। यह मिशन छांगचंग श्रृंखला राकेट का 578वां प्रक्षेपण है। छांगचंग नंबर तीन श्रंखला का नंबर रॉकेट चीन में उच्च कक्षा प्रक्षेपण के लिए मुख्य रॉकेट है और सबसे अधिक प्रक्षेपण करने वाला रॉकेट भी है। इससे पहले छांगचंग नंबर तीन श्रंखला के नंबर रॉकेट का 108वां प्रक्षेपण हो चुका है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti Holiday: आज बैंक खुला या नहीं… इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक; यहां पढ़ें पूरी खबर

Exit mobile version