Site icon Dainik Savera Times

2023 के नवंबर तक 58 खरब युआन से अधिक रही चीन की कुल सेवा आयात-निर्यात मात्रा 

4 जनवरी को चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के जनवरी से नवंबर तक चीन के कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा 58 खरब 90 अरब 20 करोड़ युआन थी, जो वर्ष 2022 की इसी अवधि से 9 प्रतिशत की वृद्धि थी।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर तक चीन का सेवा व्यापार निर्यात 24 खरब 7 अरब 42 करोड़ युआन था, जो वर्ष 2022 की इसी अवधि की तुलना में 6.8 फीसदी की कमी थी, जबकि आयात 34 खरब 82 अरब 78 करोड़ युआन था, जिसमें साल 2022 की समान अवधि की तुलना में 23.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चीनी ज्ञान-गहन सेवा व्यापार का अनुपात बढ़ा। पिछले वर्ष जनवरी से नवंबर तक ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 24 खरब 35 अरब 15 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो साल 2022 की जनवरी से नवंबर तक की तुलना में 8.3 फीसदी अधिक था। जिसमें ज्ञान-गहन सेवाओं का निर्यात 13 खरब 89 अरब 50 करोड़ युआन था, जो वर्ष 2022 की इसी अवधि से 10 प्रतिशत की वृद्धि थी, और आयात 10 खरब 45 अरब 65 करोड़ युआन था, जो साल 2022 की जनवरी से नवंबर तक की तुलना में 6.1 फीसदी की वृद्धि थी।

इस के अलावा, चीनी यात्रा सेवाएं बहाल हो रही हैं। जनवरी से नवंबर तक यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 13 खरब 14 अरब 88 करोड़ युआन तक पहुंचा, जिसमें साल 2022 की समान अवधि की तुलना में 73.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेवा व्यापार के क्षेत्र में, यात्रा सेवाओं में सबसे तेज़ वृद्धि जारी है। यात्रा सेवाओं के निर्यात में वर्ष 2022 की इसी अवधि से 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और आयात में 74.9 फीसदी की वृद्धि हुई।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version