Site icon Dainik Savera Times

सउदी अरब के विश्व प्रतिरक्षा मेले में प्रदर्शन करेगी चीनी वायु सेना की ऐरोबेटिक्स टीम

सउदी अरब में दूसरा विश्व प्रतिरक्षा मेले का उद्घाटन 4 फरवरी को रियाद में हुआ ।चीनी प्रतिरक्षा प्रदर्शनी मंडल और चीनी वायु सेना की ऐरोबेटिक्स टीम इस में भाग ले रही हैं ।

चीनी पोली वैज्ञानिक व तकनीकी कंपनी के उप महाप्रबंधक ह च्यांगपो ने बताया कि चीनी प्रतिरक्षा उद्योग के प्रतिनिधि के नाते कंपनी ने मैत्रीपूर्ण देशों के लिए चीन के सब से नये प्रतिरक्षा उत्पाद लाये हैं ।इस के अलावा आतंकवाद के विरोध जैसे गैर पारंपरिक ख़तरे के निपटारे लिए कंपनी ने पुलिस के लिए आतंकवाद विरोधी उत्पाद भी प्रस्तुत किये हैं।

इस मेले के दौरान चीनी वायु सेना की “पायी” ऐरोबेटिक्स टीम विभिन्न देशों के दर्शकों के लिए शानदार उड़ान प्रदर्शन करेगी ।

ध्यान रहे 75 देशों के 770 से प्रतिनिधि मंडल और प्रदर्शक कंपनियां इस मेले में भाग ले रहे हैं ,जो 8 फरवरी तक चलेगा ।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version