Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राजदूत ने डॉक्टर कोटनिस के स्मारक की यात्रा की

July 13, 2024

चीनी राजदूत ने डॉक्टर कोटनिस के स्मारक की यात्रा की

10 जुलाई को भारत स्थित चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित डॉक्टर कोटनिस के स्मारक की यात्रा की। शू फेइहोंग ने डॉक्टर कोटनिस की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की और स्मारक की प्रदर्शनी देखी। उन्होंने कोटनिस के सम्बंधियों के साथ स्नेहपूर्ण बात की। इस के बाद उन्होंने सोलापुर के कैंप नंबर 1 स्कूल जाकर डॉक्टर कोटनिस की एक कांस्य प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लिया। शू ने भाषण देते हुए कहा कि 86 साल के पहले डॉक्टर कोटनिस चीनी जनता के सब से कठिन समय में चीन गये। उन्होंने चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध का समर्थन किया और अपना जीवन तथा सब से अस्वार्थ प्यार चीन को दिया। हम हमेशा उन की याद करेंगे। उन्होंने कहा कि महज चीन और भारत के युवाओं का पारस्परिक समझ और आवाजाही बढ़ाने से ही चीन भारत मित्रता की बीज गहराई से जमी होगी और खिलेगी। विश्वास है कि चीन भारत सम्बंध निश्चय ही स्वस्थ व स्थिर रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगे। समारोह में स्थित भारतीय दोस्तों ने कहा कि डॉक्टर कोटनिस भारतीय जनता का श्रेष्ठ पुत्र हैं और भारत चीन मित्रता के महत्वपूर्ण प्रतीक भी हैं। वे डॉक्टर कोटनिस की भावना संभालकर भारत-चीन सम्बंध का विकास बढ़ाने को तैयार हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें