Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राजदूत ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की यात्रा की

June 12, 2025

चीनी राजदूत ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की यात्रा की

भारत स्थित चीनी राजदूत शु फेहेंग और कोलकाता स्थित चीनी काउंसल जनरल शु वेइ ने हाल ही में पश्चिमी बंगाल स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय की यात्रा की। उन्होंने विश्व भारती के उपाध्यक्ष प्रोबिर कुमार घोष से भेंट की और चीनी कॉलेज का दौरा किया और अध्यापकों व छात्रों के साथ संवाद किया।

विश्व भारती के चीनी कॉलेज के अध्यापकों और छात्रों ने जोशपूर्ण स्वागत समारोह आयोजित किया और चीनी व भारतीय विशेषता वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। राजदूत शु ने कहा कि चीनी कॉलेज रवींद्र नाथ टैगौर और चीनी विद्वान थैन युनशान की कोशिशों से स्थापित था, जो चीन-भारत मित्रता का ऐतिहासिक साक्ष्य है। वर्ष 2014 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी कॉलेज को शांतिपूर्ण सहअस्तित्व पाँच सिद्धांत का मित्रता पुरस्कार प्रदान किया था, जिसने चीनी कॉलेज द्वारा दोनो देशों की जनता की पारस्परिक समझ और मित्रता बढ़ाने की भूमिका की प्रशंसा की। शु ने चीनी कॉलेज के छात्रों को चीन-भारत आदान-प्रदान के मैत्रीपूर्ण दूत बनने की प्रेरणा दी।

यात्रा के दौरान राजदूत शु ने टैगौर संग्रहालय का दौरा किया और चीन-भारत आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण योगदान दिये गये महान भारतीय कवि का स्मरण किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े 857 लिंक हटाए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें