इंटरनेशनल डेस्क : लेसोथो के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों के मंत्री लेजोन म्पोटजोआने के निमंत्रण पर, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 10 और 11 जनवरी को लेसोथो साम्राज्य की आधिकारिक यात्रा की।
इस यात्रा के दौरान, दोनों विदेश मंत्रियों ने सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में बातचीत की और चीन-लेसोथो, चीन-अफ्रीका सम्बंधों और समान चिंता वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।
दोनों पक्षों ने चीन- लेसोथो द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास में हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना की और चीन-लेसोथो रणनीतिक साझेदारी को उच्च स्तर पर बढ़ावा देने की अपनी तत्परता की पुष्टि की, ताकि यह विभिन्न राष्ट्रीय परिस्थितियों और प्रणालियों वाले देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सह-अस्तित्व और साझा विकास का एक आदर्श बन सके। लेसोथो चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहलों, वैश्विक सुरक्षा पहलों, वैश्विक सभ्यता पहलों और वैश्विक शासन पहलों का समर्थन करता है और एक अशांत दुनिया में स्थिरता और निश्चितता लाने के लिए उनकी प्रशंसा करता है।
दोनों पक्ष एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन करने पर सहमत हुए। लेसोथो ने एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वीकार किया कि दुनिया में केवल एक ही चीन है, थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का अभिन्न अंग है, और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है।
दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि मानवाधिकारों का विकास समस्त मानव जाति का साझा हित है, और जीवन और विकास का अधिकार प्राथमिक और मौलिक मानवाधिकार हैं। मानवाधिकारों के आदान-प्रदान और सहयोग को पारस्परिक सम्मान और समानता के आधार पर संचालित किया जाना चाहिए। शिनच्यांग, हांगकांग और शीत्सांग के मामले चीन के आंतरिक मामले हैं।
दोनों पक्षों ने आधुनिकीकरण के लिए चीन-अफ्रीका साझेदारी कार्य योजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की अत्यधिक सराहना की, जिसने कृषि, ऊर्जा संक्रमण, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में लेसोथो के विकास में नई गति प्रदान की है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

