Site icon Dainik Savera Times

चीनी और रूसी सेनाएं “संयुक्त समुद्री-2026” अभ्यास करेंगी

Joint Maritime-2026 exercise

Joint Maritime-2026 exercise

वार्षिक सैन्य सहयोग योजना के अनुसार, चीनी और रूसी सेनाएं छिंगताओ शहर और उसके आसपास के समुद्री और हवाई क्षेत्र में “संयुक्त समुद्री-2026” अभ्यास करेंगी। अभ्यास में भाग लेने वाला रूसी नौसैनिक बेड़ा 5 जुलाई को छिंगताओ के नौसैनिक बंदरगाह पर पहुंचा, जिससे दोनों पक्षों की सेनाओं का संयोजन पूरा हो गया।

“समुद्री सुरक्षा खतरों के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया” विषय पर आधारित इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की संयुक्त रूप से रक्षा करने के लिए मिलकर काम करना है। इस अभ्यास को तीन चरणों में विभाजित किया गया था: सैनिकों का जमावड़ा, बंदरगाह योजना और समुद्री अभ्यास।  संयुक्त अभ्यास के बाद, दोनों पक्षों के कुछ सैनिक प्रशांत महासागर के सम्बंधित जलक्षेत्र में संयुक्त समुद्री गश्त भी करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version