Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति संयुक्त रूप से प्रेस से मिले

August 23, 2023

चीनी और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति संयुक्त रूप से प्रेस से मिले

 

स्थानीय समयानुसार 22 अगस्त की दोपहर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रिटोरिया में राष्ट्रपति भवन में अपनी वार्ता के बाद संयुक्त रूप से प्रेस से मुलाकात की। इस दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि इस वर्ष चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है।

पिछले 25 सालों में, चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंधों ने तेजी से विकास हासिल किया है, रणनीतिक आपसी विश्वास एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया गया है, और बहुपक्षीय सहयोग घनिष्ठ हो गया है। चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंध द्विपक्षीय दायरे से कहीं आगे जा चुके हैं और इनका रणनीतिक महत्व और वैश्विक प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

शी का कहना है कि वर्तमान में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीनी शैली के आधुनिकीकरण के माध्यम से चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिए चीनी लोगों को एकजुट कर रही है और उनका नेतृत्व कर रही है, और दक्षिण अफ्रीका भी सक्रिय रूप से और स्वतंत्र रूप से एक विकास पथ की खोज कर रहा है जो उसकी अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल है।

चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंध नये विकास अवसरों का सामना कर रहे हैं। अभी, राष्ट्रपति रामफोसा और मैंने सार्थक बातचीत की, नए युग में द्विपक्षीय संबंधों के विकास और आम चिंता के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, और महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे। हमने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों की एक श्रृंखला पर हस्ताक्षर होते हुए देखा है। मुझे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन दक्षिण अफ्रीका से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का आयात करने, चीनी उद्यमों को दक्षिण अफ्रीका में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने और बिजली, नव ऊर्जा और तकनीकी नवाचार जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने के लिए इच्छुक है।

साथ ही, चीन व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने और युवा रोजगार को बढ़ावा देने के दक्षिण अफ्रीकी सरकार के प्रयासों का समर्थन करता है। दोनों पक्ष शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीन दृढ़ता से अफ्रीकी एकीकरण के निर्माण का समर्थन करता है, इस साल जी20 में शामिल होने में अफ्रीकी संघ द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति का समर्थन करता है, और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में बड़ी भूमिका निभाने में दक्षिण अफ्रीका का समर्थन करता है।

वहीं, रामफोसा ने कहा कि वार्ता में दोनों राष्ट्रपति सभी द्विपक्षीय व्यापार और निवेश सहयोग को गहरा करने, बुनियादी ढांचे, पर्यटन, शिक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का विस्तार करने और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय समन्वय को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

उन्होंने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की दक्षिण अफ्रीका की सफल मेजबानी के लिए चीन के दृढ़ समर्थन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जतायी कि अंतरराष्ट्रीय शासन में ब्रिक्स देशों और वैश्विक दक्षिण के देशों की आवाज को बढ़ाने और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ काम करेंगे, ताकि एक निष्पक्ष और अधिक तर्कसंगत अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का निर्माण किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें