चीनी जन मुक्ति सेना के पूर्वी थिएटर के कर्नल शी यी के मुताबिक पूर्वी थिएटर ने 29 दिसंबर को थाईवान द्वीप के आसपास युद्ध तत्परता गश्त शुरू की। बताया जाता है कि पूर्वी थिएटर की थल सेना, नौ सेना, वायु सेना और राकेट सेना ने थाईवान जलडमरुमध्य, थाईवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व और पूर्व में “न्याय मिशन-2025” सैन्याभ्यास आयोजित किया।
इस दौरान नौसेना और वायु युद्ध तत्परता गश्त, व्यापक नियंत्रण, मुख्य इलाकों को लॉकडाउन और बाहरी त्रि-आयामी निरोध आदि का अभ्यास किया गया। जहाज़ और हवाई जहाज़ कई दिशाओं से थाईवान द्वीप के पास समुद्र और हवाई क्षेत्र पहुंचे। इसका उद्देश्य सैनिकों की विभिन्न क्षमता का परीक्षण करना है।
यह थाईवान की स्वाधीनता की पक्षधर व बाहरी हस्तक्षेप बल को दी गई गंभीर चेतावनी है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व पुनरेकीकरण की रक्षा में जरूरी कार्रवाई है। पूर्वी थिएटर ने संयुक्त सैन्याभ्यास के समुद्र और हवाई क्षेत्र की घोषणा और चित्रण जारी किया। सैन्याभ्यास के दौरान संबंधित जहाजों और हवाई जहाजों को इन इलाकों में न जाने को कहा गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

