Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने संयुक्त राष्ट्र में चीनी महिलाओं की उपलब्धियों को किया उजागर

February 26, 2025

चीनी अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने संयुक्त राष्ट्र में चीनी महिलाओं की उपलब्धियों को किया उजागर

Chinese Astronaut Liu Yang : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र में 24 फरवरी को “पेइचिंग घोषणापत्र और कार्रवाई मंच” की 30वीं वर्षगांठ पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस दौरान, चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने वीडियो संदेश के जरिए मुख्य भाषण दिया। उन्होंने नए युग में चीनी महिलाओं की प्रगति और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

ल्यू यांग ने कहा कि पेइचिंग घोषणापत्र की भावना को आत्मसात करने वाली महिलाओं में वह भी शामिल हैं। उन्होंने याद किया कि जब शेनचो अंतरिक्ष यान का इंजन प्रज्वलित हुआ, तो उन्होंने सिर्फ 600 टन के जोर को ही नहीं, बल्कि करोड़ों चीनी महिलाओं की शक्ति को भी महसूस किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन के अंतरिक्ष क्षेत्र में “मानकों के सामने कोई लिंग भेद नहीं” की नीति अपनाई जाती है, जो महिलाओं को समान अवसर देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क, और संयुक्त राष्ट्र महिला की कार्यकारी निदेशक सिमा बहौस ने उद्घाटन भाषण दिया। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ और संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन सहित कई संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी वक्ता के रूप में शामिल हुए। बैठक में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें