Site icon Dainik Savera Times

Paris Olympics में चीनी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

6 अगस्त को पेरिस ओलंपिक खेलों में चीनी खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर शानदार रिकॉर्ड लिखना जारी रखा। महिला 10मीटर प्लेटफार्म फाइनल में 17 वर्षीय चीनी खिलाड़ी छ्युआन होंगछान ने कुल 425.60 अंकों के साथ चैंपियनशिप जीती और उनकी साथी छन यूशी ने 420.70 अंकों के साथ रजत पदक जीता। पहली बार ओलंपिक में भाग लेने वाली 21 वर्षीय चाओ च्ये ने महिलाओं के हैमर थ्रो में तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे ट्रैक और फील्ड में चीनी टीम को एक और पदक हासिल हुआ।

इसके साथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता के महिला 60 किग्रा वर्ग में यांग वेनलू ने रजत पदक जीता, जबकि थ्साओ लीकुओ ने पुरुष ग्रीको-रोमन 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक भी जीता और मेंग लिंगचे ने पुरुष ग्रीको-रोमन 130 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता, जो चीनी पुरुषों की कुश्ती के लिए एक ऐतिहासिक सफलता है। इसके अलावा, टेबल टेनिस पुरुष टीम प्रतियोगिता में, चीनी टीम ने भारतीय टीम को 3:0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वर्तमान में, चीनी प्रतिनिधिमंडल 22 स्वर्ण, 21 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ पदक सूची में दूसरे स्थान पर है। अमेरिकी टीम 24 स्वर्ण, 31 रजत और 31 कांस्य के साथ पहले स्थान पर है, और ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे स्थान पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version