Site icon Dainik Savera Times

चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने जनरल के पद पर पदोन्नति समारोह आयोजित किया

चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने 25 दिसंबर को पेइचिंग में जनरल के पद पर पदोन्नति करने का समारोह आयोजित किया। केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने समारोह में भाग लिया।
इस मौके पर केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष चांग योश्या ने शी चिनफिंग द्वारा हस्ताक्षरित आदेश पढ़ा। उपाध्यक्ष ह वेईतोंग ने समारोह की अध्यक्षता की।
इस बार दक्षिण थिएटर कमांड के राजनीतिक कमिश्नर वांग वनछ्वान और नौसैना के कमांडर हू चोंगमिंग को जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version