Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी शतरंज खिलाड़ी ने पहली बार जीती विश्व चैंपियनशिप

May 1, 2023

चीनी शतरंज खिलाड़ी ने पहली बार जीती विश्व चैंपियनशिप

कजाकस्तान के अस्ताना में आयोजित 2023 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (फिडे) की विश्व शतरंज चैंपियनशिप के रैपिड शतरंज प्लेऑफ़ में चीनी शतरंज खिलाड़ी तिंग लीरेन ने अपने प्रतिद्वंद्वी रूस के इयान नेपोमनियाचची को हराकर विश्व शतरंज इतिहास में 17वां विश्व खिताब जीता। वे चीन के पहले विश्व शतरंज चैंपियन भी हैं।

इस बार की विश्व शतरंज चैंपियनशिप वर्ष 2023 फिडे की सबसे अहम गतिविधि है। हर बार की विश्व शतरंज चैंपियनशिप में धीमी शतरंज के 14 गेम होते हैं और 7.5 अंक हासिल करने वाला पहला खिलाड़ी जीत हासिल करता है। इस बार की विश्व शतरंज चैंपियनशिप में पहले 13वें गेम के बाद तिंग लीरेन और नेपोमनियाचची ने स्कोर बराबर कर दिया। महत्वपूर्ण 14वें गेम में, दोनों खिलाड़ियों ने 90 राउंड और 6 घंटे व 33 मिनट के साथ इस बार की गतिविधि की शुरुआत के बाद से राउंड की संख्या और खेल की अवधि के दो रिकॉर्ड बनाये।  

30 अप्रैल को 25 मिनट के चार रैपिड शतरंज प्लेऑफ़ यानी अतिरिक्त रैपिड चेस गेम आयोजित हुए। तीन बार के गेम के बाद दोनों ने 1.5-1.5 का ड्रॉ खेला। चौथे गेम में, तिंग लीरेन ने सटीक चालों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी को गलतियां करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने अंत में अपने प्रतिद्वंद्वी को 2.5-1.5 के स्कोर से हराया। इस तरह उन्होंने अपने करियर की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण जीत हासिल की। 

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें