Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी तट रक्षक ने आठ विदेशी मछुआरों को बचाया

May 15, 2025

चीनी तट रक्षक ने आठ विदेशी मछुआरों को बचाया

चीनी तट रक्षक (सीसीजी) के अधीनस्थ दूसरे ब्यूरो ने 13 मई को संकट में फंसे आठ विदेशी मछुआरों को सफलतापूर्वक बचाया। बताया जाता है कि 13 मई की शाम को 5 बजकर 31 मिनट पर उच्च स्तरीय विभाग से सूचना मिली कि दक्षिण कोरिया की मछुआ नाव “887 ईओजिन” पूर्वी चीन सागर में संकट में है। नाव का पतवार टूट चुका है और स्थिति बहुत गंभीर है। सीसीजी के अधीनस्थ दूसरे ब्यूरो ने सूचना मिलने के बाद तुरंत राहत करने के लिए दो जहाज भेजे। इसके साथ ब्यूरो ने आपात योजना के अनुसार चच्यांग प्रांत के समुद्री खोज और बचाव केंद्र के साथ संपर्क किया और संयुक्त बचाव किया।

चीनी जहाजों ने सफलता से संकट में फंसे आठ विदेशी मछुआरों को बचाया और सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया। उसके बाद समय पर उन्हें पेय जल व भोजन आदि दैनिक आवश्यकताएं दीं और शारीरिक स्थिति की जांच की। अब सभी मछुआरे सुरक्षित और स्वस्थ हैं। 14 मई को सुबह सीसीजी और दक्षिण कोरिया की जेजू समुद्री पुलिस एजेंसी ने घटना स्थल पर बचाए गए मछुआरों का सफल हस्तांतरण किया। दक्षिण कोरिया की जेजू प्रांतीय सरकार के प्रमुख वू लयेशुन ने जेजू स्थित चीनी कौंसुलेट जनरल जाकर आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीसीजी की शीघ्र राहत में सभी आठ सछुआरों को बचाया गया। यह बचाव एक प्रतीकात्मक गतिविधि है। इससे दक्षिण कोरिया व चीन के बीच मित्रता और जेजू व चीन के बीच गहरे संबंध स्पष्ट हुए।

वहीं, चीनी जनरल कौंसुलर छन च्येनच्वुन ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया समुद्र के पार पड़ोसी हैं। हमारे बीच आदान-प्रदान का इतिहास हजार वर्ष पुराना है। विशेषकर समुद्री सुरक्षा और मछुआरओं की आपसी मदद में हमने व्यापक उपलब्धियां हासिल कीं। वू लयेशुन ने कहा कि इस साल सितंबर में दक्षिण कोरिया और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर जेजू प्रांत सीसीजी के संबंधित व्यक्तियों को आमंत्रित करेगा और उन्हें मानद निवासियों की उपाधि प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: रंग लाई Raghav Chadha की मेहनत, ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर मिल रही 10 रुपये की चाय और 20 का समोसा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें