Site icon Dainik Savera Times

चीनी वाणिज्य मंत्री ने नीदरलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री के साथ फोन पर बात की

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 21 अक्तूबर को निमंत्रण पर नीदरलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री विन्सेंट करेमन्स के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने सेमीकंडक्टर कंपनी नेक्सपीरिया आदि सवालों पर रायों का आदान-प्रदान किया।

वांग ने कहा कि चीन दोनों देशों के आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को बड़ा महत्व देता है। नीदरलैंड द्वारा नेक्सपीरिया के प्रति उठाये गये कदम से वैश्विक उत्पादन व सप्लाई चेन की स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। चीन नीदरलैंड से वैश्विक उत्पदान व सप्लाई चेन की स्थिरता की दृष्टि से संविदात्मक भावना और बाजार व कानून के सिद्धांतों का पालन कर यथाशीघ्र ही सम्बंधित सवाल का निपटारा कर चीनी निवेशकों के वैध हितों की सुरक्षा करने और न्यायपूर्ण, पारदर्शी और दूरदर्शिता वाणिज्य वातावरण तैयार करने का अनुरोध करता है।

करेमन्स ने कहा कि नीदरलैंड दोनों देशों के आर्थिक व व्यापारिक सम्बंधों को बड़ा महत्व देता है। नीदरलैंड चीन के साथ घनिष्ठ संपर्क कर नेक्सपेरिया सवाल के लिए रचनात्मक समाधान खोजने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version