Site icon Dainik Savera Times

Chinese Commerce Ministry: यदि जापान अपनी कार्रवाई पर अड़ा रहता है, तो चीन आवश्यक कदम उठाएगा

Chinese Commerce Ministry

Chinese Commerce Ministry

Chinese Commerce Ministry: यदि जापान अपनी कार्रवाई पर अड़ा रहा तो चीन आवश्यक कदम उठाएगा और जापान को इसके सभी परिणाम भुगतने होंगे। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 4 दिसंबर आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की थाईवान सम्बंधी गलत टिप्पणियों के सम्बंध में, चीन ने बार-बार अपनी गंभीर स्थिति व्यक्त की है और जापान से आग्रह किया है कि वह अपने गलत शब्दों और कार्यों को तुरंत सुधारे, ठोस कार्रवाई के साथ चीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करे और दोनों देशों के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के लिए परिस्थितियाँ निर्मित करे। यदि जापान अपनी एकतरफा कार्रवाई पर अड़ा रहता है, तो चीन आवश्यक कदम उठाएगा और जापान को इसके सभी परिणाम भुगतने होंगे।

चीन में जापानी उद्यमों के निवेश पर चर्चा करते हुए, चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है, जिसमें भारी निवेश और उपभोग क्षमता है। चीन हमेशा से विदेशी व्यवसायों के लिए एक आदर्श, सुरक्षित और आशाजनक निवेश गंतव्य रहा है, और जापानी कंपनियों सहित बहुराष्ट्रीय निगमों ने चीनी बाजार के बारे में आशावादी रुख व्यक्त किया है। चीन ने हमेशा बाहरी दुनिया के लिए खुलेपन की अपनी मौलिक राष्ट्रीय नीति का पालन किया है। हम विभिन्न देशों के निवेशकों का चीन में निवेश करने और व्यापार करने तथा चीन के विकास के अवसरों में हिस्सा लेने के लिए स्वागत करते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version