Site icon Dainik Savera Times

America की कार्रवाई पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दिया जवाब

अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने 6 अक्तूबर को रूस से संबंधित होने के कारण से कुछ चीनी संस्थाओं को निर्यात नियंत्रण “इकाई सूची” में जोड़ा। इसकी चर्चा में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने कम समय में फिर एक बार रूस से संबंधित होने के कारण से कुछ चीनी उद्यमों को निर्यात नियंत्रण “इकाई सूची” में शामिल किया। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का सामान्यीकरण कर निर्यात नियंत्रण उपाय का दुरुपयोग किया और मनमाने ढंग से चीनी उद्यमों पर एकतरफा प्रतिबंध लगाया।

यह बिलकुल आर्थिक जबरदस्ती और धौंस जमाने का एकतरफा व्यवहार है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका को शीघ्र ही गलत कार्रवाई ठीक कर चीनी उद्यमों पर अकारण दबाव बंद करना होगा। चीन अपने उद्यमों के कानूनी हितों की रक्षा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version