Site icon Dainik Savera Times

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर प्रतिक्रिया दी

इंटरनेशनल डेस्क :  चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले चीनी उत्पादों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाने की अमेरिकी घोषणा पर बयान दिया। 1 फरवरी को रात 8 बजे व्हाइट हाउस ने एक सूची जारी की, जिसमें घोषणा की गई कि फेंटानिल जैसे मुद्दों के कारण अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले चीनी उत्पादों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया जाएगा। चीन इस पर कड़ा असंतोष और दृढ़ विरोध व्यक्त करता है।

अमेरिका द्वारा एकतरफा टैरिफ लगाना विश्व व्यापार संगठन के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इससे न केवल उसकी समस्या बढ़ेगी, बल्कि चीन और अमेरिका के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापारिक सहयोग भी बाधित होगा। अमेरिका की गलत प्रथाओं के जवाब में, चीन विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा दायर करेगा और अपने अधिकारों व हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए तदनुसार जवाबी कदम उठाएगा।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version