Site icon Dainik Savera Times

चीनी कंपनी की किड्स एक्टिविटी किट बच्चों के लिए खतरनाक: रिपोर्ट

सोल : एक चौंकाने वाले खुलासे में पता चला है कि चीनी ई-कॉमर्स दिग्गज द्वारा बेचे जाने वाले किड्स एक्टिविटी किट में स्वीकृत स्तर से लगभग 158 गुना अधिक सीसा है। सोल की सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा कि अलीएक्सप्रैस और टेमू पर बिक्री के लिए वर्तमान में उपलब्ध बच्चों के 9 उत्पादों पर सुरक्षा परीक्षण करने के बाद यह निष्कर्ष सामने आया है। पिछले महीने से शहर चीनी ऑनलाइन रिटेल कंपनियों के उत्पादों से जुड़ी बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच साप्ताहिक आधार पर ऐसी जानकारी जारी कर रहा है, जो तेजी से दक्षिण कोरिया के ऑनलाइन शॉपिंग बाजार में अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं। धातु के एक टॉय कार मॉडल के धारदार किनारों के कारण इन्हें बच्चों के उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया, जबकि अलीएक्सप्रैस के एक लोकप्रिय 12-रंग के पेंसिल सैट में 12 पेंसिलों में से 10 में बेरियम का स्तर अनुमति से 2.3 गुना अधिक पाया गया।

Exit mobile version