Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी कांसुल जनरल ने 12वें युवा संगीत महोत्सव में भाग लिया

August 12, 2025

चीनी कांसुल जनरल ने 12वें युवा संगीत महोत्सव में भाग लिया

कोलकाता स्थित चीनी कांसुल जनरल शु वेइ ने हाल ही में निमंत्रण पर कोलकाता संगीत कला और संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित 12वें युवा संगीत महोत्सव में भाग लिया।  

शुवेइ ने भाषण देते हुए कहा कि विभिन्न सभ्यताएं आदान-प्रदान और पारस्परिक सीख के माध्यम से निरंतर जीवंत शक्ति प्राप्त करेंगी और वैश्विक सभ्यता आगे बढ़ाएंगी। चीनी महावाणिज्य दूतावास भारतीय दोस्तों के साथ संगीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच संगीत, कला और संस्कृति क्षेत्र में आवाजाही और सहयोग मजबूत करने, दोनों देशों की जनता के संपर्क को बढ़ाने और द्विपक्षीय सम्बंधों के स्वस्थ व स्थिर विकास को बढ़ाने का उत्सुक हैं।

कांसुल जनरल शु ने कई स्कूलों के अध्यापकों और छात्रों का शानदार गीत, नृत्य, योगा व वाद्य-संगीत प्रदर्शन देखा और उनको प्रमाण पत्र प्रदान किये।

संगीत कला और संस्कृति परिषद के निदेशक सुरेंद्रनाथ मजूमदार ने इस गतिविधि में बताया कि विश्व में दो सब से प्राचीन संस्कृतियों के नाते चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की पुरानी परंपरा है। वे सक्रियता से संगीत व संस्कृति कार्यक्रम आयोजित कर चीन और भारत के सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मैत्रीपूर्ण सम्बंध को आगे बढ़ाने को तैयार हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से दी थी मात 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें