Site icon Dainik Savera Times

चीनी रक्षा मंत्री ने एससीओ रक्षा मंत्री सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों से मुलाकात की

चीनी रक्षा मंत्री तुंग चुन ने 25 जून को पूर्वी चीन के छिंगताओ शहर में अलग-अलग तौर पर शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने वाले बेलारूस, ईरान, पाकिस्तान, किर्गिस्तान और रूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की।

तुंग चुन ने इस सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले सौ वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। एकतरफावाद तथा संरक्षणवाद धारा के विपरीत बढ़ रहा है और प्रभुत्ववाद व धौंस की कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था पर गंभीर प्रहार कर रहा है, जो गड़बड़ी व मुठभेड़ का स्रोत है। विभिन्न पक्षों को संयुक्त राष्ट्र, एससीओ आदि बहुपक्षीय ढांचे के तहत समन्वय व सहयोग मजबूत करते हुए समान आकांक्षा वाली प्रगतिशील शक्ति को एकजुट कर अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता की रक्षा करनी चाहिए।

तुंग चुन ने कहा कि एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा विभागों को एससीओ की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर शांगहाई भावना का प्रचार कर एससीओ की शक्ति एकत्र कर निरंतर व्यावहारिक सहयोग गहराना और अधिक शक्तिशाली कार्रवाई से शांतिपूर्ण विकास का वातावरण बनाना चाहिए। मुलाकात में विभिन्न पक्षों ने एससीओ संचालन व्यवस्था सुधारने और विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराने में चीन की सकारात्मक कोशिशों और महत्वपूर्ण योगदान का उच्च मूल्यांकन किया और सैन्य सहयोग मजबूत करने पर सकारात्मक इच्छा जतायी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  

Exit mobile version