
संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फ़ू छोंग ने 6 अक्तूबर को सुरक्षा परिषद में “महिला, शांति और सुरक्षा” विषय पर आयोजित खुली बहस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से महिलाओं के विकास को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
फ़ू छोंग ने कहा कि इस वर्ष पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन की 30वीं वर्षगांठ और “महिला, शांति और सुरक्षा” पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 को अपनाने की 25वीं वर्षगांठ है। वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य जटिल और परिवर्तनशील है, जबकि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, भेदभाव और आर्थिक असमानता जैसी समस्याएँ आज भी विद्यमान हैं। ऐसे में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके समग्र हितों के संवर्धन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सहयोग मज़बूत करना और मिलकर काम करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने तीन प्रमुख पहलुओं पर ज़ोर दिया—पहला, संघर्षों की रोकथाम और समाधान के प्रयासों को सुदृढ़ करना; दूसरा, महिला सशक्तिकरण और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना; और तीसरा, महिला क्षेत्रों में पारस्परिक आदान-प्रदान और सहयोग को आगे बढ़ाना।
फ़ू छोंग ने बताया कि पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन के मेज़बान देश के रूप में चीन वैश्विक महिला हितों की उन्नति का न केवल प्रवर्तक है, बल्कि सक्रिय कार्यकर्ता भी है। उन्होंने कहा कि चीन जल्द ही पेइचिंग में एक और वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर प्रत्येक महिला के लिए अधिक समान, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सतत योगदान देता रहेगा।
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...