Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

चीनी प्रतिनिधि मंडल ने यूएन महिला स्थान समिति के 69वें सम्मेलन में भाग लिया

UN Women Position Committee

UN Women Position Committee

UN Women Position Committee : हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महिला स्थान समिति का 69वां सम्मेलन न्यूयार्क में उद्घाटित हुआ। इस सम्मेलन पर पेइचिंग घोषणा पत्र और एक्शन कार्यक्रम के कार्यांवयन पर विचार विमर्श किया गया। चीनी राज्य परिषद के महिला व बाल कार्य आयोग की उपाध्यक्ष हुआंग श्योवेइ ने चीनी प्रतिनिधि मंडल के साथ इसमें भाग लिया।
हुआंग श्योवेइ ने आम बहस, मंत्री स्तरीय गोल मेज बैठक समेत कई गतिविधियों पर भाषण दिया और यूएन उपमहासचिव व यूएन महिला की कार्यकारी महानिदेशक सिमा सामी बहौस और अनेक देशों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की।
हुआंग श्योवेइ ने कहा कि पेइचिंग विश्व महिला महासभा की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का अहम प्रस्ताव लागू करने के लिए चीन और यूएन महिला इस साल के उत्तरार्द्ध में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे, जो इतिहास का सम्मान और संरक्षण है और भविष्य के प्रति जिम्मेदारी और पहल भी है। यह शिखर सम्मेलन विभिन्न देशों की एकता की मजबूती, पेइचिंग विश्व महिला महासभा की भावना के प्रसार, पेइचिंग घोषणा पत्र और एक्शन कार्यक्रम के कार्यांवयन में तेजी लाने और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए बड़ा महत्व रखता है।
विभिन्न पक्षों ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक लिंग असमानता प्रक्रिया चुनौती का सामना कर रही है। चीन के महिला कार्य में प्राप्त नयी प्रगति लोगों को विश्वास और शक्ति दिलाती है। विश्वास है कि पेइचिंग में आयोजित होने वाला वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन फिर एक बार समानताएं एकत्र कर ठोस कार्रवाई को गति देगा और वैश्विक महिला कार्य में नयी शक्ति डालेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version