Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उप विदेश मंत्री ने चीन में नेपाली राजदूत से की मुलाकात

August 12, 2024

चीनी उप विदेश मंत्री ने चीन में नेपाली राजदूत से की मुलाकात

9 अगस्त को, चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेइतोंग ने चीन में नेपाली राजदूत बिष्णुपुकार श्रेष्ठ से मुलाकात की। सुन वेइतोंग ने चीन में राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान चीन-नेपाल संबंधों को विकसित करने में श्रेष्ठ के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि चीन और नेपाल मित्रवत पड़ोसी हैं जो एक-दूसरे की मदद करते हैं और साझा भविष्य वाले विकास भागीदार हैं। चीन नेपाल के साथ मिलकर अगले साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ से लाभ उठाकर चीनी और नेपाली नेताओं द्वारा की गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना चाहता है, चीन-नेपाल रणनीतिक सहकारी साझेदारी के लगातार विकास को बढ़ावा देना चाहता है, और ज्यादा घनिष्ठ चीन-नेपाल साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहता है।  

मुलाकात में, राजदूत श्रेष्ठ ने नेपाल के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए चीन द्वारा प्रदत्त दीर्घकालिक समर्थन और सहायता के प्रति चीन को धन्यवाद दिया, इस बात पर जोर देते हुए कहा कि नेपाल एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, चीन के साथ संबंधों को महत्व देता है, और द्विपक्षीय उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को बनाए रखना चाहता है।

इसके साथ ही, श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि नेपाल “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण के ढांचे के तहत, चीन के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए कनेक्टिविटी, कृषि, शिक्षा, पर्यटन आदि विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें