Site icon Dainik Savera Times

चीनी उप प्रधानमंत्री ने डब्ल्यूडीओ की स्थापना के समारोह में हिस्सा लिया

China news 4

China news 4

विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ) की स्थापना का समारोह 30 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस मौके पर चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़ा और भाषण दिया।

तिंग शुएश्यांग ने कहा कि डब्ल्यूडीओ की स्थापना बुद्धिमान युग में डेटा पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए अहम है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विशेष तौर पर बधाई संदेश भेजा। इससे डब्ल्यूडीओ पर उनकी उम्मीद दिखती है। चीन डब्ल्यूडीओ के विकास का समर्थन करता है। आशा है कि डब्ल्यूडीओ डेटा अंतर दूर करने, डेटा के मूल्य प्रवाहित करने और डिजिटल अर्थव्यवस्था समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा, ताकि उज्ज्वल डिजिटल भविष्य बनाने में योगदान दिया जा सके।

तिंग शुएश्यांग ने कहा कि चीन डेटा पर शासन और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास पर बड़ा ध्यान देता है। इस क्षेत्र में चीन ने सिलसिलेवार अहम प्रगति की। चीन डिजिटल चीन का निर्माण, डेटा का प्रयोग, डिजिटल व बुद्धिमान प्रौद्योगिकी में नवाचार और अनुप्रयोग परिदृश्य बढ़ाएगा, ताकि वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में नई उम्मीद जग सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version