
इंटरनेशनल डेस्क: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 7 जून को घोषणा की कि ब्रिटिश सरकार के निमंत्रण पर चीनी उपप्रधान मंत्री ह लीफिंग 8 से 13 जून तक ब्रिटेन की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे अमेरिकी पक्ष के साथ चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सलाह-मशविरे तंत्र की पहली बैठक करेंगे।
ध्यान रहे 10 से 11 मई तक चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक वार्ता के चीनी पक्ष के प्रमुख ह लीफिंग ने अमेरिकी वित्त मंत्री और व्यापार प्रतिनिधि के साथ जेनेवा में संयुक्त रूप से चीन-अमेरिका उच्च स्तरीय आर्थिक व व्यापारिक वार्ता की। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी चिंता वाले आर्थिक व व्यापारिक मुद्दों पर विचारों का गहन आदान-प्रदान किया और ठोस प्रगति प्राप्त की। दोनों पक्ष सर्वसम्मति से चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सलाह-मशविरे तंत्र की स्थापना पर सहमत हुए।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
यह भी पढ़ें- लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश, Nirmala Sitharaman का बड़ा कदम