Site icon Dainik Savera Times

चीनी उप प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश ऊर्जा सुरक्षा और नेट ज़ीरो मंत्री से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने 17 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में ब्रिटिश ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो मंत्री एडवर्ड मिलिबैंड से मुलाकात की। तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि चीन और ब्रिटेन के बीच स्थिर और लाभकारी संबंध दोनों देशों के लोगों के हित में हैं। इससे न केवल विश्व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी।

पिछले साल चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने फोन पर बात की थी और व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात की थी। इन चर्चाओं से दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा स्पष्ट हुई।
तिंग ने बताया कि चीन ब्रिटेन के साथ मिलकर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की सहमति को लागू करने, द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और वित्तीय सेवाओं, व्यापार, निवेश, हरित विकास तथा कम कार्बन उत्सर्जन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।

उनका मानना है कि जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का समाधान साथ मिलकर करना दोनों देशों और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा। वहीं, एडवर्ड मिलिबैंड ने कहा कि मौजूदा ब्रिटिश सरकार चीन के साथ संबंधों को गहरा करना चाहती है। वे लंबे समय तक चलने वाले और सकारात्मक द्विपक्षीय रिश्तों के लिए प्रतिबद्ध हैं। मिलिबैंड ने ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन से निपटने जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

Exit mobile version