छिंगदाओ बंदरगाह का माल यातायात 15 दिन पहले ही 70 करोड़ टन पार कर गया, स्वचालित बंदरगाह दक्षता के 13 रिकॉर्ड टूट गए हैं। यह चीन के विदेशी व्यापार के लचीलेपन की जीवंत मिसाल है। पिछले 11 महीनों में, चीन के वस्तु व्यापार का आयात-निर्यात मूल्य 41.21 खरब चीनी युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.6% ज्यादा है। नवंबर में वृद्धि दर 4.1% रही, जो लगातार 10वें महीने सकारात्मक वृद्धि दर्शाती है। चीन में विदेशी व्यापार एवं अर्थशास्त्र विश्वविद्यालय (UIBE) के प्रोफेसर ल्यू युए के अनुसार, वैश्विक सुस्त रिकवरी के बीच चीन के विदेशी व्यापार में संरचनात्मक अनुकूलन और नई गतिशीलता का उभार उसके शक्तिशाली लचीलेपन को दर्शाता है।
जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सामना करते हुए, चीन की अर्थव्यवस्था “तूफ़ानों को चीरते हुए आगे बढ़ते विशाल जहाज़” की तरह है, जो “स्थिरता, प्रगति और लचीलेपन” की तीन विशिष्ट विशेषताएँ प्रदर्शित करती है। “स्थिरता” ने मजबूत आधार तैयार किया। पिछले 11 महीनों में, आसियान, यूरोपीय संघ जैसे विविध बाजारों के साथ-साथ निजी व विदेशी उद्यमों के साथ चीन का व्यापार बढ़ा है, जिससे व्यावसायिक इकाइयों की गतिशीलता लगातार बढ़ी है। पहली तीन तिमाहियों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 5.2% की वृद्धि हुई, जो प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है। रोजगार व मूल्य स्थिर रहे, अंतरराष्ट्रीय भुगतान संतुलित रहा। वैश्विक व्यापार के “स्थिर लंगर” के रूप में चीन की स्थिति और मजबूत हुई है।
“प्रगति” की गतिशीलता तेजी से उभरी है। विदेशी व्यापार संरचना में स्पष्ट उन्नयन हुआ है। “नई तीन वस्तुओं” (इलेक्ट्रिक वाहन, लिथियम बैटरी, सौर सेल) सहित इलेक्ट्रो-मैकेनिकल उत्पादों के निर्यात में 8.8% की वृद्धि हुई। नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का स्थिर विकास हो रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे नए उद्योग उभरे हैं। चीन में घरेलू प्रभावी आविष्कार पेटेंट 50 लाख से अधिक हो गए हैं। ज़ाइस कंपनी ने चीन में अपना सबसे बड़ा अवसंरचना निवेश प्रोजेक्ट शुरू किया, जो चीन के नवप्रवर्तन लाभ के आकर्षण को दर्शाता है।
“लचीलेपन” की विशेषता प्रतिकूल परिस्थितियों में उभरी। वैश्विक आर्थिक सुधार में गतिशीलता की कमी के बीच, चीन का विदेशी व्यापार लगातार 10 महीनों तक बढ़ा है और वैश्विक आर्थिक विकास का शक्ति स्रोत बन गया है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन(OECD) ने 2025 के लिए चीन की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 5% कर दिया है, जिसे उसने “लचीलेपन, परिवर्तन और गतिशीलता” में उत्कृष्ट बताया है।
हाल ही में चीनी केंद्रीय पोलित ब्यूरो की बैठक में 2026 की अर्थव्यवस्था की योजना बनाई गई। चीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ “1+10” संवाद आयोजित करेगा। मिस्र-चीन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव दिया हेल्मी ने कहा कि चीन का उच्च स्तरीय खुलापन विश्व समृद्धि को मजबूत गति प्रदान करता है। यह “विशालकाय जहाज़” स्थिरता, प्रगति और लचीलेपन के साथ वैश्विक विकास में चीन की शक्ति का योगदान दे रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)