Site icon Dainik Savera Times

Thailand में चीनी दूतावास ने चीनियों से जुड़ी गोलीबारी की घटना से निपटने के लिए किया आपात प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय

थाईलैंड में स्थित चीनी दूतावास के अनुसार, 3 अक्टूबर को थाईलैंड के बैंकॉक में सियाम पैरागॉन शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना हुई। दुर्भाग्य से उसमें एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य चीनी नागरिक घायल हो गया। थाईलैंड में स्थित चीनी दूतावास को प्रासंगिक स्थिति का पता चलने के बाद, उसने स्थिति को सत्यापित करने के लिए तुरंत आपात तंत्र को सक्रिय कर दिया। चीनी दूतावास ने इसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए थाईलैंड में संबंधित पक्षों के साथ काम किया और स्थिति को समझने और अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए तुरंत कांसुलर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा। फिलहाल, पीड़ितों की पहचान हो गई है और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

घटना के बाद थाई प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन घायल चीनी लोगों से मिलने अस्पताल गईं। थाई प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने भी मारे गए चीनी व्यक्ति के लिए थाई सरकार की ओर से शोक प्रकट करने और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए क्रमशः राजदूत हान चिछ्यांग को फ़ोन किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version