25 नवंबर को भारत स्थित चीनी दूतावास और सीएनएन-न्यूज18 ने संयुक्त रूप से 15वीं पंचवर्षीय योजना पर एक सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार में भारत स्थित चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना न केवल अगले पांच वर्षों में चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक रणनीतिक खाका तैयार करती है, बल्कि भारत सहित दुनिया भर के देशों के लिए सहयोग के अधिक अवसर भी पैदा करेगी।
चीन दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में, स्वस्थ और स्थिर पथ पर द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। चीन और भारत को अपनी विकास रणनीतियों के संरेखण को मजबूत करना चाहिए, एक दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए, तथा आधुनिकीकरण के मार्ग पर “सहयात्री” बनना चाहिए। अभूतपूर्व परिवर्तनों और एकतरफावाद की प्रतिकूल स्थिति का सामना करते हुए, चीन और भारत को हाथ मिलाकर आधिपत्यवाद को “नहीं” कहना चाहिए और वैश्विक शासन प्रणाली के विकास को अधिक न्यायसंगत और उचित दिशा में बढ़ावा देना चाहिए।
भारतीय प्रतिनिधियों ने 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन की उल्लेखनीय उपलब्धियों की काफी प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना डिजिटल प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में चीन और भारत के बीच सहयोग के लिए जबरदस्त अवसर प्रदान करेगी और ग्लोबल साउथ के विकास और वृद्धि को बढ़ावा देगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

