Site icon Dainik Savera Times

अपने तरीके से वसंत त्योहार मनाते हैं चीनी किसान

चीन के परंपरागत वसंतोत्सव की पूर्व संध्या में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का आयोजन होता है, जो चीनी लोगों के लिए बेहद अहम माना जाता है।

वसंत त्योहार मनाने के लिए चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन भी करते हैं। सभी कार्यक्रम किसानों द्वारा स्व-लिखित, स्व-निर्देशित होते हैं।

किसानों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम असली जीवन से घनिष्ठ रूप से संबंधित होते हैं, जिससे ग्रामीण संस्कृति जाहिर होती है। कार्यक्रम तैयार करने के जरिए किसान आपस में संपर्क मजबूत कर सकते हैं और मित्रता बढ़ा सकते हैं।

अब ग्रामीण क्षेत्रों में वसंत त्योहार की खुशियां ऑनलाइन मंच पर भी महसूस की जा सकती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसानों द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रम लोकप्रिय होने लगे हैं। हूनान प्रांत के श्यांगशी थूच्या जातीय व म्याओ जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर और शानशी प्रांत के लीनफन के ग्रामीणों  द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करीब 80 लाख दशर्कों ने ऑनलाइन देखा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version