Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण चीन सागर में बी-52 बमवर्षक विमान के करीब आया चीनी लड़ाकू विमान

October 27, 2023

दक्षिण चीन सागर में बी-52 बमवर्षक विमान के करीब आया चीनी लड़ाकू विमान

बैंकॉकः अमेरिकी सेना ने कहा कि चीन का एक लड़ाकू विमान दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में उड़ रहे अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमान के बेहद करीब, महज 10 फुट की दूरी पर आ गया जिससे एक हादसा होते-होते बचा। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब दोनों देश क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान ने बृहस्पतिवार देर रात एक बयान में कहा कि रात को दोहरे इंजन वाला शेनयांग जे-11 लड़ाकू विमान ‘‘अत्यधिक अनियंत्रित गति’’ से अमेरिकी वायु सेना के एक विमान के करीब आ गया जिससे दोनों विमानों के बीच भिड़ंत का खतरा पैदा हो गया।

चीन के विदेश मंत्रालय ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन मई में ऐसी ही एक घटना में चीन की सरकार ने अमेरिका की शिकायतें खारिज कर दी थीं और मांग की थी कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में ऐसी उड़ानों पर रोक लगाए। चीन, दक्षिण चीन सागर के ज्यादातर हिस्सों पर अपना दावा जताता है जबकि अमेरिका तथा कई अन्य देश इसे खारिज करते हैं।

अमेरिकी सेना ने कहा कि बी-52 ‘‘अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र में दक्षिण चीन सागर पर कानूनी रूप से नियमित उड़ान भर रहा था’’ तभी मंगलवार को जे-11 उसके रास्ते में आ गया। अमेरिका ने बताया कि 2021 से अब तक ऐसी 180 से अधिक घटनाएं हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें