“Sons of the Neon Night“ और “Girl On Edge” के बाद, चीनी फिल्म “Resurrection” का प्रीमियर स्थानीय समयानुसार 23 मई के तड़के 78वें कान फिल्म महोत्सव में हुआ। हाल के दिनों में, चीनी फिल्में कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुई हैं और उन्हें बहुत अच्छी समीक्षा मिली है।
“Resurrection” इस वर्ष कान फिल्म महोत्सव की मुख्य प्रतियोगिता इकाई के लिए चयनित एकमात्र चीनी भाषा की फिल्म है। यह फिल्म एक ऐसे “राक्षस” की कहानी कहती है, जो एक ऐसी दुनिया में रहता है, जहां मनुष्य अब सपने नहीं देखता, बल्कि दिनभर स्वप्न भ्रमों से ग्रस्त रहता है। केवल एक महिला ही उसके भ्रम को समझकर उसके सपनों में प्रवेश कर सकती है।
फिल्म देखने के बाद, फ्रांसीसी फिल्म समीक्षक गेरार्ड मैरियन ने इसकी प्रशंसा करते हुए इसे “एक उत्कृष्ट फिल्म” बताया। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि यह फिल्म ध्वनि, छवियों और सेटिंग्स के माध्यम से एक ब्रह्मांड प्रस्तुत करती है जो लोगों को उसमें डुबो देती है, जो अन्य फिल्मी कृतियों में दुर्लभ है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप

