Site icon Dainik Savera Times

चीनी वित्त मंत्री ने FFD4 में भाग लिया

इंटरनेशनल डेस्क : 1 जुलाई को चीनी वित्त मंत्री लान फ़ोआन ने स्पेन के सेविला शहर में विकास के लिए वित्तपोषण पर संयुक्त राष्ट्र के चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (एफएफडी 4) में भाग लिया और भाषण दिया।लान फ़ोआन ने कहा कि मानव जाति एक साझा भविष्य वाला समुदाय है जो सुख-दुख दोनों को साझा करता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि वैश्विक संकट की लहरों में, विभिन्न देश 190 से अधिक छोटी नावों पर नहीं, बल्कि साझा नियति वाले एक बड़े जहाज पर सवार हैं। उन्होंने आगे कहा कि विकास वित्तपोषण में भारी अंतर का सामना करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को विकास संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

चीनी वित्त मंत्री के अनुसार, चीन विकसित देशों से आह्वान करता है कि वे अपनी आधिकारिक विकास सहायता प्रतिबद्धताओं और जलवायु वित्त दायित्वों को पूरी तरह पूरा करें, उत्तर-दक्षिण सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण पूरक के रूप में दक्षिण-दक्षिण सहयोग का उपयोग करें, तथा विभिन्न विकास संसाधनों को व्यापक रूप से जुटाएं तथा समन्वित एवं व्यवस्थित विकास वित्तपोषण चैनलों का विस्तार करें।

साथ में, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना में विकासशील देशों की आवाज को बढ़ाना, स्थानीय मुद्रा वित्तपोषण साधनों को बढ़ावा देना, एक ठोस वैश्विक वित्तीय सुरक्षा जाल का निर्माण करना, तथा एक कुशल और सुदृढ़ विकास वित्तपोषण प्रणाली में सुधार करना चाहिए। इसके साथ ही, व्यापार और निवेश के उदारीकरण और सुविधा को बढ़ावा देना, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की व्यापक आर्थिक नीतियों के नकारात्मक प्रभावों को कम करना, तथा विकास वित्तपोषण के लिए खुला और स्थिर वातावरण बनाना आवश्यक है।

लान फ़ोआन ने जोर देते हुए कहा कि चीन अपनी क्षमता के अनुसार विकासशील देशों को सक्रिय रूप से वित्तीय सहायता प्रदान करता है, अपने बाजार को उनके लिए खोलता है, और विकासशील देशों को स्वतंत्र विकास हेतु उनकी क्षमता सुधारने में सहायता करता है। चीन हमेशा वैश्विक विकास में योगदान देने और सभी देशों के बीच आम समृद्धि और प्रगति को बढ़ावा देने को तैयार है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर, HSBC में 20,000 तक नौकरियों पर खतरा

Exit mobile version