Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी विदेशी मुद्रा प्राधिकरण : फरवरी में सीमा पार से आए फंडों में शुद्ध प्रवाह दिखा

March 18, 2025

चीनी विदेशी मुद्रा प्राधिकरण : फरवरी में सीमा पार से आए फंडों में शुद्ध प्रवाह दिखा

17 मार्च को चीनी विदेशी मुद्रा प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि फरवरी में विदेशी मुद्रा बाजार सुचारू रूप से संचालित हुआ और सीमा पार से आए फंडों में शुद्ध प्रवाह दिखा। “फरवरी में, उद्यमों और व्यक्तियों जैसे गैर-बैंकिंग क्षेत्रों का सीमा-पार अधिशेष 29 अरब अमेरिकी डॉलर था।” चीनी विदेशी मुद्रा प्राधिकरण के उप महानिदेशक ली पिन ने बताया कि उस महीने में माल व्यापार की मद में सीमा-पार निधियों का शुद्ध प्रवाह 64.8 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो इतिहास में इसी अवधि के लिए अपेक्षाकृत उच्च स्तर पर बना रहा। घरेलू बॉन्ड और शेयरों की विदेशी पूंजी होल्डिंग्स में शुद्ध वृद्धि कुल 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर थी।

ली पिन ने कहा कि फरवरी में बाजार की उम्मीदें और लेन-देन तर्कसंगत और व्यवस्थित बने हुए हैं, और घरेलू विदेशी मुद्रा की आपूर्ति और मांग आम तौर पर संतुलित है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz पर ईरान की कड़ी चेतावनी, कहा- किसी भी गलत हरकत के होंगे घातक परिणाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें