Site icon Dainik Savera Times

चीनी विदेश मंत्री ने यूएन महासचिव से की मुलाकात

Chinese Foreign Minister

Chinese Foreign Minister

Chinese Foreign Minister : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने स्थानीय समयानुसार 18 फरवरी को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने से अलग यूएन महासचिव गुटरेस से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में परिवर्तन और मुठभेड़ भरी है औऱ भू-राजनीतिक मुकाबला तीव्र हो रहा है। ऐसी स्थिति में यूएन की प्रतिष्ठा और भूमिका की सुरक्षा मजबूत करनी चाहिए।

वांग यी ने कहा कि वर्तमान वर्ष यूएन की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ है, जिसका भारी महत्व है। इस महीने के यूएन सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष देश के रूप में चीन ने बहुपक्षवाद के कार्यांवयन से वैश्विक शासन के सुधार पर उच्च स्तरीय सम्मेलन के आयोजन की वकालत की और इसे विभिन्न पक्षों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसने सुरक्षा परिषद द्वारा यूएन की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ मनाना शुरू किया। विभिन्न पक्षों ने इस सम्मेलन में बहुपक्षीय समन्वय का समर्थन करने और वैश्विक शासन सुधारने की मजबूत आवाज उठायी।

उन्होंने कहा कि चीन यूएन के केंद्रीय स्थान का सुदृढ़ समर्थन करता है और यूएन के साथ घनिष्ठ सहयोग कर सच्चा बहुपक्षवाद लागू करने और विश्व शांति व विकास कार्य बढ़ाने को तैयार है।

गुटरेस ने कहा कि यूएन चीन का बहुपक्षवाद पर कायम रहकर यूएन कार्य का समर्थन करने की प्रशंसा करता है और चीन की वकालत से आयोजित इस बैठक का सकारात्मक मूल्यांकन करता है। यूएन चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत तीन वैश्विक पहलों का पूरा समर्थन करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version