Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए साल की शुरुआत में Africa दौरे पर चीनी विदेश मंत्री

January 12, 2023

नए साल की शुरुआत में Africa दौरे पर चीनी विदेश मंत्री

चीन के नए विदेश मंत्री छिन कांग इन दिनों अफ्रीका की यात्रा पर हैं। पिछले 33 सालों से चीन के विदेश मंत्री हमेशा अफ्रीका को अपनी नए साल की पहली विदेश यात्रा का पड़ाव चुनते रहे हैं। इथियोपिया की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने कई सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये ।छिन कांग ने कहा कि चीनी पक्ष अफ्रीकी होर्न के शांतिपूर्ण विकास को बढ़ाने के लिए सक्रिय योगदान देना चाहता है। ध्यान रहे पिछले साल की शुरूआत में चीन ने अफ्रीकी होर्न के शांतिपूर्ण विकास का विचार रखा। इस का उद्देश्य अफ्रिकी होर्न स्थित देशों को बड़े देशों के भू-राजनीतिक संघर्ष से छुटकारा दिलाने में मदद देना है। इस सुझाव को उस क्षेत्र देशों की सकारात्मिक प्रतिक्रिया मिली है।

इथियोपिया की यात्रा के दौरान छिन कांग ने मीडिया को बताया कि अफ्रीकी होर्न का रणनीतिक स्थान बहुत अहम है ,जिस से अफ्रीका और मध्य पूर्व की शांति व स्थिरता पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। चीन इस क्षेत्र के शांतिपूर्ण विकास के लिए योगदान देने को तैयार है। चीनी पक्ष ने इथियोपिया को कई चरणों में अनाज और टीके समेत मानवीय राहत प्रदान की है ।हम ऐसा करते रहेंगे और मुठभेड़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में भाग लेंगे।

चीनी अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान की विशेषज्ञ सु श्योहुइ ने बताया कि विकास चीन और अफ्रीका सहोग का मुख्य विषय है ।चीन अफ्रीका के साथ समान विकास पूरा करना चाहता है। इस के अलावा चीन अफ्रीका संबंधों में न्याय और निष्पक्षता अहम तत्व भी है ।चीन की कूटनीति में विकासशील देशों के अधिकारो व हितों की सुरक्षा करना एक अहम भाग है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अफ्रीकी जनता के विकास के हितों की सुरक्षा और उस की आवाज उठाने में चीन अहम भूमिका निभाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें