Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संपन्न युद्ध विराम का स्वागत करता है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

October 20, 2025

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संपन्न युद्ध विराम का स्वागत करता है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

Chinese Foreign Ministry : चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 20 अक्तूबर को हुई प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संपन्न युद्ध विराम का स्वागत करता है और इसके लिए सम्बंधित देशों के योगदान की प्रशंसा करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों चीन के परंपरागत अच्छे पड़ोसी देश हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक दूसरे से अलग नहीं होने वाले पड़ोसी भी हैं। प्रवक्ता ने उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान वार्ता जारी रखकर मतभेद का समुचित निपटारा कर चौतरफा और चिरस्थाई युद्ध विराम पूरा करेंगे और एक साथ क्षेत्र की शांति व स्थिरता की सुरक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सम्बंधों के सुधार के लिए रचनात्मक भूमिका बनाए रखेगा।

(साभार—चाइना मीडिय ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें