Site icon Dainik Savera Times

चीनी विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की

China 7

China 7

7 जनवरी को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

क्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग की चीन की पहली राजकीय यात्रा की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग ने 4 से 7 जनवरी तक चीन की राजकीय यात्रा की। इस यात्रा के दौरान, दोनों राष्ट्रपतियों ने वार्ता की, और एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं, चीन-दक्षिण कोरिया संबंधों और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया, और चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक सहयोग साझेदारी के विकास को गहरा करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करने, विकास रणनीतियों को जोड़ने और नीतियों के समन्वय को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय मामलों पर समन्वय बढ़ाने पर महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे।

इस वर्ष चीनी विदेश मंत्री की अपनी पहली अफ़्रीका यात्रा की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि 2026 में चीन और अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अफ्रीकी नेताओं ने “चीन-अफ्रीका मानवीय व सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष” आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्री वांग यी की चार अफ्रीकी देशों की यात्रा, जिसमें अफ्रीकी संघ मुख्यालय में “चीन-अफ्रीका मानवीय व सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष ” के उद्घाटन समारोह में भाग लेना भी शामिल है, पिछले 36 वर्षों से चीनी विदेश मंत्रियों द्वारा प्रत्येक वर्ष अफ्रीका की अपनी पहली यात्रा करने की उत्कृष्ट परंपरा को जारी रखती है।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कल जापान पर निर्यात नियंत्रण को मजबूत करने के संबंध में एक घोषणा जारी की। इस की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि थाइवान के संबंध में जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की गलत टिप्पणियां चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती हैं, चीन के आंतरिक मामलों में स्पष्ट रूप से हस्तक्षेप करती हैं और चीन के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी देती हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा करने और परमाणु अप्रसार जैसे अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने के लिए, चीन ने कानूनों और विनियमों के अनुसार उपाय किए हैं, जो पूरी तरह से वैध, उचित और कानूनी हैं।

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तेल उद्योग पर अवैध रूप से एकतरफा प्रतिबंध की चर्चा में माओ निंग ने कहा कि अमेरिका ने लंबे समय से वेनेजुएला के तेल उद्योग पर अवैध एकतरफा प्रतिबंध लगा रखे हैं और हाल ही में वेनेजुएला के खिलाफ खुले तौर पर बल प्रयोग किया है, जिससे वेनेजुएला की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और वैश्विक उत्पादन श्रृंखला व आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता खतरे में पड़ गई है। चीन ने इसकी कड़ी निंदा की है। चीन और वेनेजुएला के बीच सहयोग संप्रभु राज्यों के बीच का सहयोग है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून और दोनों देशों के कानूनों द्वारा संरक्षित है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version