इंटरनेशनल डेस्क: चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने पूछा कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य हमला किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक हमला किया है, और मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर डिपोर्ट कर दिया गया है। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसके जवाब में कहा कि चीन सरकार को अमेरिका द्वारा एक स्वायत्त राष्ट्र पर सैन्य बल का प्रयोग करने और उस देश के राष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई करने पर बहुत हैरानी हुई है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अमेरिका की यह दबदबे वाली कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है, वेनेजुएला की संप्रभुता का उल्लंघन है और लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।
हम अमेरिका को अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह करते हैं और दूसरे देशों की संप्रभुता और सुरक्षा को उल्लंघन करना बंद करने का अनुरोध करते हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा ज़बरदस्ती हिरासत में लेने और वेनेजुएला से बाहर स्थानांतरित यानी डिपोर्ट करने पर गंभीर चिंता जताई है।
अमेरिका की ऐसी कार्यवाही ने अंतर्राष्ट्रीय कानून व अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नियमों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों व सिद्धांतों का उल्लंघन किया। चीन ने अपील की कि अमेरिका को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की निजी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। अमेरिका को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करना चाहिए। साथ ही, उन्हें वेनेजुएला की प्रशासन को उखाड़ फेंकने से रोकना चाहिए और बातचीत के जरिए मसले को सुलझाना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

