Site icon Dainik Savera Times

इस्लामाबाद में हुए भीषण विस्फोट पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए भीषण विस्फोट की घटना पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। एक पत्रकार के पूछे गए सवाल के जवाब में कि “स्थानीय समयानुसार शुक्रवार की दोपहर, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं, चीन की इस पर क्या प्रतिक्रिया है?” प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए भीषण विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने से गहरे आघात में है। हम मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, और घायलों व मृतकों के परिवार जनों को सांत्वना देते हैं।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीनी पक्ष इस हमले की घटना की कड़ी निंदा करता है, हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है, और पाकिस्तानी सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों का दृढ़ समर्थन करता है।

बता दें कि शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शेखजाद टाउन में एक शिया मस्जिद में विस्फोट हुआ, जिसमें भारी जानहानि हुई। बाद में ‘इस्लामिक स्टेट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पाकिस्तानी पुलिस प्रवक्ता द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, घायलों को भर्ती करने वाले दो स्थानीय अस्पतालों ने उस दिन क्रमशः 2 और 3 लोगों की मौत की सूचना दी, जिससे विस्फोट हमले में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी द्वारा शनिवार को की गई घोषणा के अनुसार, इस्लामाबाद मस्जिद विस्फोट की घटना के अगले दिन मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version