Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी विदेश मंत्रालय ने वैश्विक शासन के सुधार व निर्माण पर चीन की योजना जारी की

September 13, 2023

चीनी विदेश मंत्रालय ने वैश्विक शासन के सुधार व निर्माण पर चीन की योजना जारी की

 

चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को वैश्विक शासन के सुधार और निर्माण पर चीन की योजना जारी की । इस के प्रति चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस योजना ने वैश्विक शासन व्यवस्था के सुधार के लिए चीन की बुद्धिमत्ता प्रदान की है ।

माओ निंग ने बताया कि हाल ही में 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा उद्घाटित हुई और 19 से 26 सितंबर को यूएन महासभा की आम बहस होगी ।वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आशा है कि यूएन अंतरराष्ट्रीय मामले में सक्रियता से भूमिका निभाएगा और वैश्विक शासन व्यवस्था का निरंतर सुधार करेगा । यूएन महासभा के उद्घाटन के समय चीन ने यह योजना जारी की ।

उन्होंने परिचय देते हुए कहा कि इस योजना में चौतरफा तौर पर वैश्विक शासन में शांति ,सुरक्षा ,विकास ,मानवाधिकार ,समाज आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों और बहुपक्षीय संस्थानों के सुधार के बारे में चीन के पक्षों पर प्रकाश डाला गया ।इस के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वैश्विक विकास पहल ,वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल लागू करने की अपील की गयी ,जिस ने अंतरराष्ट्रीय मामले में चीन के बड़े देश होने की रचनात्मक भूमिका दर्शायी है । चीन विभिन्न पक्षों के साथ विश्व शांति व विकास और मानवाधिकार कार्य के लिए निरंतर नये योगदान देने को तैयार है । (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें